Showing posts with label विभूति नारायण राय. Show all posts
Showing posts with label विभूति नारायण राय. Show all posts

Wednesday, March 16, 2016

"प्रथम पंकज सिंह स्मृति सम्मान" के लिए "भोर" संस्था का शुक्रिया!

अभिरंजन कुमार को प्रथम पंकज सिंह स्मृति सम्मान
प्रदान करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मोहन
(8 मार्च 2016)

सामाजिक संस्था "भोर" और सुगौली प्रेस क्लब, मोतिहारी का मैं तह-ए-दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस नाचीज़ को प्रथम पंकज सिंह स्मृति सम्मान से सम्मानित कर गरिमा प्रदान की।

ऐतिहासिक "सुगौली संधि" के 200 साल पूरे होने के मौके पर "भोर" और सुगौली प्रेस क्लब ने मिलकर 4 और 5 मार्च को मोतिहारी में "भोर लिटरेचर फेस्टिवल" का आयोजन किया था, जिसमें भारत और नेपाल के अलग-अलग हिस्सों से कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस मौके पर साहित्य और समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार श्री विभूति नारायण राय को भी सम्मानित किया गया। उन्हें प्रथम रमेश चंद्र झा स्मृति सम्मान दिया गया। स्वर्गीय रमेशचंद्र झा एक स्वाधीनता सेनानी और बिहार के चर्चित गीतकार-उपन्यासकार थे।

निर्णायक मंडल के सदस्यों वरिष्ठ पत्रकार श्री अरविंद मोहन, श्री अतुल सिन्हा और श्री अनुरंजन झा के लिए भी कृतज्ञता, जिन्होंने हमें इस महत्वपूर्ण शुरुआत में शामिल किया। साथ ही मोतिहारी और बेतिया के अपने उन तमाम भाइयों-बहनों का भी शुक्रिया, जिन्होंने दो दिन तक "ठगों" की इस दुनिया में मुझे "सगों" से भी बढ़कर स्नेह दिया।